Share |

Hindu Sanskrutika Pratik 'Namaskar' (Hindi Article)

Rating : Average Rating : 4.35 From 55 Voter(s)    

Views : 3805

हिंदू संस्कृतिका प्रतीक `नमस्कार'


सारणी -

1. नमस्कारके लाभ
2. मंदिरमें प्रवेश करते समय सीढियोंको नमस्कार कैसे करें ?
3. देवताको नमन करनेकी योग्य पद्धति व उसका आधारभूत शास्त्र क्या है ?
4. वयोवृद्धोंको नमस्कार क्यों करना चाहिए ?

5. किसीसे मिलनेपर हस्तांदोलन (हैंडशेक) न कर, हाथ जोडकर नमस्कार करना इष्ट क्यों है ?
6. मृत व्यक्तिको नमस्कार क्यों करना चाहिए ?

7. विवाहोपरांत पति व पत्नीको एक साथ नमस्कार क्यों करना चाहिए ?
8. किसीसे भेंट होनेपर नमस्कार कैसे करें ?
9. नमस्कारमें क्या करें व क्या न करें ?


ईश्वरके दर्शन करते समय अथवा ज्येष्ठ या सम्माननीय व्यक्तिसे मिलनेपर हमारे हाथ अनायास ही जुड जाते हैं । हिंदू मनपर अंकित एक सात्त्विक संस्कार है `नमस्कार' । भक्तिभाव, प्रेम, आदर, लीनता जैसे दैवीगुणोंको व्यक्त करनेवाली व ईश्वरीय शक्ति प्रदान करनेवाली यह एक सहज धार्मिक कृति है । नमस्कारकी योग्य पद्धतियां क्या है, नमस्कार करते समय क्या नहीं करना चाहिए, इसका शास्त्रोक्त विवरण यहां दे रहे हैं ।

1. नमस्कारके लाभ

मूल धातु `नम:'से `नमस्कार' शब्द बना है । `नम:' का अर्थ है नमस्कार करना, वंदन करना । `नमस्कारका मुख्य उद्देश्य है - जिन्हें हम नमन करते हैं, उनसे हमें आध्यात्मिक व व्यावहारिक लाभ हो ।

व्यावहारिक लाभ : देवता अथवा संतोंको नमन करनेसे उनके गुण व कर्तृत्वका आदर्श हमारे समक्ष सहज उभर आता है । उसका अनुसरण करते हुए हम स्वयंको सुधारनेका प्रयास करते हैं ।

आध्यात्मिक लाभ : 

१. नम्रता बढती है व अहं कम होता है ।
२. शरणागिति व कृतज्ञताका भाव बढता है ।
३. सात्त्विकता मिलती है व आध्यात्मिक उन्नति शीघ्र होती है ।

2. मंदिरमें प्रवेश करते समय सीढियोंको नमस्कार कैसे करें ?

सीढियोंको दाहिने हाथकी उंगलियोंसे स्पर्श कर, उसी हाथको सिरपर फेरें । `मंदिरके प्रांगणमें देवताओंकी तरंगोंके संचारके कारण सात्त्विकता अधिक होती है । परिसरमें फैले चैतन्यसे सीढियां भी प्रभावित होती हैं । इसलिए सीढीको दाहिने हाथकी उंगलियोंसे स्पर्श कर, उसी हाथको सिरपर फेरनेकी प्रथा है । इससे ध्यानमें आता है कि, सीढियोंकी धूल भी चैतन्यमय होती है; हमें उसका भी सम्मान करना चाहिए ।

3. देवताको नमन करनेकी योग्य पद्धति व उसका आधारभूत शास्त्र क्या है ?

अ. `देवताको नमन करते समय, सर्वप्रथम दोनों हथेलियोंको छातीके समक्ष एक-दूसरेसे जोडें । हाथोंको जोडते समय उंगलियां ढीली रखें । हाथोंकी दो उंगलियोंके बीच अंतर न रख, उन्हें सटाए रखें । हाथोंकी उंगलियोंको अंगूठेसे दूर रखें । हथेलियोंको एक-दूसरेसे न सटाएं; उनके बीच रिक्त स्थान छोडें ।
आ. हाथ जोडनेके उपरांत, पीठको आगेकी ओर थोडा झुकाएं ।
इ. उसी समय सिरको कुछ झुकाकर भ्रूमध्य (भौहोंके मध्यभाग)को दोनों हाथोंके अंगूठोंसे स्पर्श कर, मनको देवताके चरणोंमें एकाग्र करनेका प्रयास करें ।
ई. तदुपरांत हाथ सीधे नीचे न लाकर, नम्रतापूर्वक छातीके मध्यभागको कलाईयोंसे कुछ क्षण स्पर्श कर, फिर हाथ नीचे लाएं ।
                इस प्रकार नमस्कार करनेपर, अन्य पद्धतियोंकी तुलनामें देवताका चैतन्य शरीरद्वारा अधिक ग्रहण किया जाता है ।

साष्टांग नमस्कार : षड्रिपु, मन व बुद्धि, इन आठों अंगोंसे ईश्वरकी शरणमें जाना अर्थात् साष्टांग नमस्कार ।

4. वयोवृद्धोंको नमस्कार क्यों करना चाहिए ?

घरके वयोवृद्धोंको झुककर लीनभावसे नमस्कार करनेका अर्थ है, एक प्रकारसे उनमें विद्यमान देवत्वकी शरण जाना । वयोवृद्धोंके माध्यमसे, जीवको आवश्यक देवताका तत्त्व ब्रह्मांडसे मिलता है । उनसे प्राप्त सात्त्विक तरंगोंके बलपर, कष्टदायक स्पंदनोंसे अपना रक्षण करना चाहिए । इष्ट देवताका स्मरण कर की गई आशीर्वादात्मक कृतिसे दोनों जीवोंमें ईश्वरीय गुणोंका संचय सरल होता है ।

5. किसीसे मिलनेपर हस्तांदोलन (हैंडशेक) न कर, हाथ जोडकर नमस्कार करना इष्ट क्यों है ?

१. जब दो जीव हस्तांदोलन करते हैं, तब उनके हाथोंसे प्रक्षेपित राजसी-तामसी तरंगें हाथोंकी दोनों अंजुलियोंमें संपुष्ट होती हैं । उनके शरीरमें इन कष्टदायक तरंगोंके वहनका परिणाम मनपर होता है ।
२. यदि हस्तांदोलन करनेवाला अनिष्ट शक्तिसे पीडित हो, तो दूसरा जीव भी उससे प्रभावित हो सकता है । इसलिए सात्त्विकताका संवर्धन करनेवाली नमस्कार जैसी कृतिको आचरण्में लाएं । इससे जीवको विशिष्ठ कर्म हेतु ईश्वरका चैतन्यमय बल तथा ईश्वरकी आशीर्वादरूपी संकल्प-शक्ति प्राप्त होती है ।
३. हस्तांदोलन करना पाश्चात्य संस्कृति है । हस्तांदोलनकी कृति, अर्थात् पाश्चात्य संस्कृतिका पुरस्कार । नमस्कार, अर्थात् भारतीय संस्कृतिका पुरस्कार । स्वयं भारतीय संस्कृतिका पुरस्कार कर, भावी पीढीको भी यह सीख दें ।

6. मृत व्यक्तिको नमस्कार क्यों करना चाहिए ?

त्रेता व द्वापर युगोंके जीव कलियुगके जीवोंकी तुलनामें अत्यधिक सात्त्विक थे । इसलिए उस कालमें साधना करनेवाले जीवको देहत्यागके उपरांत दैवगति प्राप्त होती थी । कलियुगमें कर्मकांडके अनुसार, `ईश्वरसे मृतदेहको सद्गति प्राप्त हो', ऐसी प्रार्थना कर मृतदेहको नमस्कार करनेकी प्रथा है ।

7. विवाहोपरांत पति व पत्नीको एक साथ नमस्कार क्यों करना चाहिए ?

विवाहोपरांत दोनों जीव गृहस्थाश्रममें प्रवेश करते हैं । गृहस्थाश्रमें एक-दूसरेके लिए पूरक बनकर संसारसागर-संबंधी कर्म करना व उनकी पूर्ति हेतु एक साथ बडे-बूढोंके आशीर्वाद प्राप्त करना महत्त्वपूर्ण है । इस प्रकार नमस्कार करनेसे ब्रह्मांडकी शिव-शक्तिरूपी तरंगें कार्यरत होती हैं । गृहस्थाश्रममें परिपूर्ण कर्म होकर, उनसे योग्य फलप्राप्ति होती है । इस कारण लेन-देनका हिसाब कम निर्माण होता है । एकत्रित नमस्कार करते समय पत्नीको पतिके दाहिनी ओर खडे रहना चाहिए ।

8. किसीसे भेंट होनेपर नमस्कार कैसे करें ?

किसीसे भेंट हो, तो एक-दूसरेके सामने खडे होकर, दोनों हाथोंकी उंगलियोंको जोडें । अंगूठे छातीसे कुछ अंतरपर हों । इस प्रकार कुछ झुककर नमस्कार करें । इस प्रकार नमस्कार करनेसे जीवमें नम्रभावका संवर्धन होता है व ब्रह्मांडकी सात्त्विक-तरंगें जीवकी उंगलियोंसे शरीरमें संक्रमित होती हैं । एक-दूसरेको इस प्रकार नमस्कार करनेसे दोनोंकी ओर आशीर्वादयुक्त तरंगोंका प्रक्षेपण होता है ।

9. नमस्कारमें क्या करें व क्या न करें ?

  1. नमस्कार करते समय नेत्रोंको बंद रखें ।
  2. नमस्कार करते समय पादत्राण धारण न करें ।
  3. एक हाथसे नमस्कार न करें ।
  4. नमस्कार करते समय हाथमें कोई वस्तु न हो ।
  5. नमस्कार करते समय पुरुष सिर न ढकें व स्त्रियोंको सिर ढकना चाहिए  ।

अधिक जानकारी हेतु अवश्य पढे सनातनका ग्रंथ -  नमस्कारकी योग्य पद्धतियां

सनातन संस्था विश्वभरमें धर्मजागृति व धर्मप्रसारका कार्य करती है । इसीके अंतर्गत इस लेखमें `हिंदू संस्कृतिके प्रतीक नमस्कार संबंधी जानकारी, नमस्कारकी योग्य पद्धति तथा नमस्कार करनेपर होनेवाले लाभ' इस विषयपर अंशमात्र जानकारी प्रस्तुत की गई है । अधिक जानकारीके लिए संपर्क करें : sanatan@sanatan.org


Related Articles

» Which is the simplest spiritual practice in Kaliyug?

Rate this Article :

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10
Poor Excellent
comment Post comment | Print Article Print Article | Send to Friends Send to Friends | Save as PDF Save as PDF   Share |

Comments (4)

Shivcharan Dagar, India (Bharat)
26 Feb 2013, 12:37
IT IS VERY USEFUL OF OUR DAILY LIFE MANARS .
Abhishek Sharma, India (Bharat)
20 Apr 2009, 14:49
This is a great begining to save our culture. You shoud easiar it for every hindu youth. Becaus our culture is a last trick can freed the world from stress & terror.
Namaskar
sai.samarpan2008, India (Bharat)
09 Feb 2009, 06:00
46/4s/09 22/01/09



Respected Brother,
OM SAI RAM
I wish to introduce myself as a small devotee of SHREE SAI, with some spiritual leanings with his blessings, with the blessings & grace of SAI. I am able to put ‘‘SHREE GURU CHARITRA’’ on papers, it is Hindi prose of epic ‘‘SHREE GURU CHARITRA’’which is under publication.

We are coming out with pure religious and spiritual magazine ‘‘SAI SAMARPAN’’ (EK DISHA ATAM CHINTAN KE AUR) containing both religious & spiritual articles in two languages Hindi & English on all religions and SHREE SHIRDI SAI BABA ,under the banner of “SHIRDI SAI SAMARPAN SAMITI(REGD)”. Recently I came to across a few of your articles , which I found as truly attractive & thought provoking. So I will feel highly obliged if you bless us with couple of your articles for our magazine that is likely see the first light of the day during Ramnavmi at SHIRDI.

We are waiting for you response and articles as mark of your love to SHREE SHIRDI SAI BABA and blessings to our magazine.
Please do respond at your earliest.on our email sai.samarpan2008@gmail.com/ or our regd off B242Aderawal nagar near penta med hospital delhi 110009 india
Sincerely yours
Vishal Parkar, India (Bharat)
24 Jan 2009, 07:55
Krutadnyata

Feedback

Appreciate if you could help us to improve by sparing some time to fill up survey below.
All fields are required and information will be used only if we have any feedback for you.

Name:
Remember me?: 
Email:
Rate Usefulness
City:
Rate Complexity
Country:
Article Length
Message

You may enter 1500 characters
 

Be Socialized And Subscribed
Be Socialized And Subscribed
Receive updated articles directly Into Your Inbox And Stay UpDate With Us...!!!

E-Mail Will Be Delivered By FeedBurner.